Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : जमीन घोटाले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon : जमीन घोटाले का फरार आरोपी गिरफ्तार

22
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव, बागनदी थाना पुलिस ने आठ साल पुराने जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।

आरोपी मानसिंग देवांगन 50 वर्ष पिता स्व. बिसौहा देवांगन निवासी रामाटोला थाना डोंगरगढ़ ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन का फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों रुपए की जमीन हड़प ली थी। मामला वर्ष 2017 का है जब रायपुर निवासी देवेंद्र जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कारूटोला की जमीन को कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरों के नाम पर रजिस्ट्री करा दी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने दस्तावेज में नाम बदलकर खुद का फोटो चस्पा कर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए विवादित दस्तावेजों में लगे अंगूठे के निशान का परीक्षण नया रायपुर स्थित अंगुल चिन्ह शाखा से कराया जिसमें निशान मानसिंग देवांगन का होना प्रमाणित हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 24 अक्टूबर 2025 को गिरतार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Previous articleCG : प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ साकार-महंती बेक
Next articleCG : एग्रीस्टैक पोर्टल में शेष किसानों के पंजीयन हेतु जिले के समितियों में शिविर जारी