राजनांदगांव . जिला पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से एक माह में गुम हुए 113 मोबाइल को धारकों को लौटाया है। गुम हो चुके मोबाइल के मिलने से धारकों में खुशी देखी गई। मोबाइल पाकर धारकों ने पुलिस प्रशासन को साधुवाद दी है।
पुलिस के अनुसार जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल खोज कर वितरण किया गया । जिसमें थाना बसंतपुर में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विगत 1 माह में सब से अधिक 45 नग मोबाईल खोजा गया है, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रूपए है।
इसी प्रकार साइबर सेल द्वारा 5 मोबाईल, कोतवाली द्वारा 21 मोबाइल, सोमनी द्वारा 17 मोबाइल, डोंगरगढ़ द्वारा 7 मोबाइल, छुरिया द्वारा 7 मोबाइल, बोरतलाव द्वारा 4 मोबाइल, डोंगरगांव द्वारा 1 मोबाइल, घुमका द्वारा 6 मोबाइल कुल 113 नग गुम मोबाइल कीमती लगभग 17 लाख रूपए को राजनांदगांव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। एसपी मोहित गर्ग ने गुम हो चुके मोबाइल को बरामद सभी मोबाइल धारकों के सुपूर्द किया है।




