Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : कलेक्टर शहर दौरा कर साफ.सफाई की स्थिति का किया निरीक्षण…

Rajnandgaon : कलेक्टर शहर दौरा कर साफ.सफाई की स्थिति का किया निरीक्षण…

19

राजनांदगांव, कलेक्टर जितेंद्र यादव ने मंगलवार सुबह शहर के मध्य क्षेत्रों का दौरा कर साफ.सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं सफाई अमले को निर्देशित किया कि दीपावली पर्व को देखते हुए पूरे शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर यादव ने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा से कहा कि बाजारए सड़कों और नालियों की नियमित सफाई की जाए ताकि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ के बीच नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों पर कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई हो और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर सती की जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने रानीसागर.बुढ़ासागर तालाब क्षेत्र का भी जायजा लिया और वहां सफाई व सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने छात्रावास और एजुकेशन हब क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

Previous articleCG : मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से बिट्टू का संवर रहा भविष्य
Next articleRajnandgaon : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया…