Home छत्तीसगढ़ गोवर्धन पूजा: छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया सरकारी अवकाश

गोवर्धन पूजा: छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया सरकारी अवकाश

26

रायपुर

 छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों और आम जनता के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. शासन ने आगामी गोवर्धन पूजा पर्व (21 अक्टूबर 2025, मंगलवार) के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. यह अवकाश पूरे राज्य में सरकारी दफ्तरों और बैंकों पर लागू रहेगा. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. इसके पहले 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी.

निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित हुआ अवकाश
जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश के रूप में रहेगा. इसका अर्थ है कि इस दिन राज्य शासन के सभी शासकीय कार्यालयों, बैंकों और अन्य सरकारी संस्थानों में कार्य नहीं होगा.

Previous articleराजनांदगांव : घर बैठे रुपए कमाने का लालच देकर शिक्षिका से 6 लाख की ठगी…
Next articleराजनांदगांव : तीर्थयात्रा जिले के वरिष्ठजनों को कराएंगे श्री रामलला दर्शन…