त्यौहार के मद्देनजर पुलिस टीम सक्रिय
राजनांदगांव . पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर की टीम ने 13 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शराब सेवन कर गांव में गाली-गलौज और धमकी देकर अशांति फैला रहे थे।
आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर लगातार समझाइश दी जा रही है। गश्त भी कर रहे हैं।






