Home छत्तीसगढ़ CG : आपसी विवाद के कारण उतरा मौत के घाट 2 आरोपी...

CG : आपसी विवाद के कारण उतरा मौत के घाट 2 आरोपी गिरफ्तार…

25

रायपुर। थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में आपसी विवाद के कारण हत्या की घटना सामने आई। 05 अक्टूबर 2025 को अपने घर से नहाने के लिए तालाब गए सिद्धार्थ भतपहरी 08 अक्टूबर तक लापता रहे। पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर हसौद स्थित जिंदल फैक्ट्री के पीछे गिट्टी खदान खाली प्लांट में उनका शव पाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और गले में गंभीर चोटें पाई गईं और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाया गया था।

पुलिस ने तत्काल मामला गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम गठित की। आसपास के लोगों से पूछताछ और ब्ब्ज्ट फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में तरूण शुक्लाए सुभाष शर्मा और ओमप्रकाश मिश्रा की संलिप्तता सामने आई। आरोपी तरूण शुक्ला ;19ए निवासी नवीन चौकद्ध और सुभाष शर्मा ;20ए निवासी ग्राम जकाराद्ध को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आपसी विवाद के कारण हत्या और शव जलाने की बात स्वीकार की।

प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार हैए जिसकी पतासाजी कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 483ध्25 धारा 103;1द्धए 238;1द्धए 3;5द्ध बीण्एनण्एसण् के तहत केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष यादवए प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेयए प्रण्आरण् वीरेन्द्र भार्गवए जसवंत सोनीए बसंती मौर्यए आरण् मुनीर रजाए लक्ष्मी नारायण साहूए अविनाश टण्डनए राहुल गौतमए प्रवीण मौर्यए बबीता देवांगन और थाना मंदिर हसौद की टीम के सउनि चंद्रहास वर्माए मोहन तिवारीए राकेश कुमार साहू और युवराज वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous articleवन विभाग की कार्यप्रगति पर CM साय की समीक्षा, कलेक्टर-डीएफओ बैठक
Next articleभवन स्वीकृति के बदले रिश्वत मांग रहा था ASI, लोकायुक्त ने पकड़ा रंगे हाथ