Home छत्तीसगढ़ CG : शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा मौत...

CG : शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…

27

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात वारदात सामने आई है। कटघोरा थाना इलाके के बरपाली गांव में विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

शुरूआती जांच में सामने आया कि बरपाली गांव में बुधवार सुबह पति चैतराम धनवार और उसकी पत्नी बंधन बाई धनवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पति ने बंधन बाई धनवार पर कुल्हाड़ी से घातक हमला कर दिया. फर्श खून से सन गया।

पत्नी बंधन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पारिवारिक कलह के चलते हत्या की बात सामने आई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleउपमुख्यमंत्री शर्मा माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए, भजन सेवा की, नवरात्र पर्व पर किया मंदिरों एवं पंडालों का दर्शन
Next articleरायपुर: सांसद मती चौधरी का निर्देश – सड़क दुर्घटनाएं रोकने सुधार कार्य हों तेज