राजनांदगांव, राज्य शासन ने मंगलवार की देर शाम 14 प्रशासनिक अफसरों का तबादला किया है। इसमें राजनांदगांव जिले के जिम्मेदारी 2019 बैच के आईएएस जितेंदर यादव को दी गई है। यादव वर्तमान में रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ हैं।
जिले के वर्तमान कलेक्टर डॉण्सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वे भारत सरकार के टेक्सटाइल में ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉण्भुरे करीब पांच माह तक जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे। नए कलेक्टर जितेंदर यादव राजनांदगांव के 33वें कलेक्टर होंगे। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे 17वें कलेक्टर रहेंगे।







