नर्मदा| स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के 16 सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक 719 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं परामर्श किया गया। यह विशेष कार्यक्रम कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
26 सितंबर को भी जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच एवं परामर्श के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि जिले में पंजीकृत सभी गर्भवती महिलाएं अपने नजदीकी सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर गर्भावस्था की सुरक्षित देखभाल एवं आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकती हैं। अभियान के दौरान महिलाओं को संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, प्रसव पूर्व आवश्यक जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की पहचान एवं उचित परामर्श पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।






