Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : हिंदी दिवस में डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पत्रकारिता सम्मान से...

Rajnandgaon : हिंदी दिवस में डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पत्रकारिता सम्मान से नवाजा जाएगा

26
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव| शासकीय दिग्विजय कॉलेज में 16 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुस्तक विमोचन, सम्मान और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया है। प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के अनुसार हिंदी सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर मुनि राय की प्रकाशित कविता संग्रह की पुस्तक भोजपुरी गीत-कवित्त का विमोचन भी किया जाएगा। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुशील कोठारी को डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पत्रकारिता सम्मान से नवाजा जाएगा। हिंदी व्यंग्य विधा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायपुर के साहित्यकार व्यंग्य गिरीश पंकज को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। पूर्व प्राचार्य डॉ आरएन सिंह मुख्य अतिथि और डॉ. जौहर शाफियाबादी विशेष अतिथि होंगे।

Previous articleशिक्षक कमी का समाधान: MP में बच्चों की पढ़ाई अब Online Indirect Class से रुकेगी नहीं
Next articleCG : हिंदी दिवस पर व्याख्यान और काव्य गोष्ठी का आयोजन…