डोंगरगढ़ । ग्राम मुड़पार नाला में अवैध रेत खनन ने एक युवक की जान ले ली। ट्रैक्टर पलटने से स्टेयरिंग में फंसकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे के आसपास की है। मुड़पार नाला में अवैध रेत खनन के लिए गाड़ियां लगी थी। नाले से सड़क की ओर आते समय इंजन नाले में ही पलट है। ट्रैक्टर को ग्राम मुड़पार निवासी 20 वर्षीय शैल कुमार ठाकरे चला रहा था, जो अप्रशिक्षित था। इंजन पलटने के बाद युवक का सिर स्टेयरिंग में फंस गया और युवक को बचने का मौका ही नहीं मिल पाया। दम घुटने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं मुड़पार नाला में लंबे समय से अवैध रेत खनन का खेल चल रहा है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय हाथ में हाथ धरे बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने मुड़पार नाला में अवैध रेत खनन की शिकायत करते-करते थक चुके हैं। इसके बावजूद कार्रवाई अब तक शून्य है। कार्रवाई नहीं होने के कारण तस्करों के हौसले बुलंद है। इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
हार्टअटैक से महिला की मौत, कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव गंडई-पंडरिया। गंडई टिकरीपारा वार्ड 13 निवासी मायादेवी देवांगन की मौत हार्टअटैक से हो गई। कुछ दिनों पहले मायादेवी को श्वास लेने में तकलीफ होने पर छुईखदान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार जारी था। गुरुवार की रात अटैक आने से मायादेवी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद रैपिड एंटीजन से कोरोना की जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। मौत के पीछे वेंटिलेटर का अभाव भी माना जा रहा है। क्योंकि किसी भी ब्लाक मुख्यालय में वेंटिलेटर ही नहीं है।
घर के अन्य सदस्य भी संक्रमित मृतका मायादेवी के बेटे व बहू भी कोरोना संक्रमित है। दोनों क्वारंटाइन में हैं। मृतका मायादेवी के शव को शुक्रवार दोपहर एक बजे छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शासकीय वाहन से सीधा गंडई कवर्धा रोड स्थित मुक्तिधाम लाया गया, जहां कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि नगर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं संक्रमितों के मौत का आंकड़ा में बढ़ रहा ळै।
