Home छत्तीसगढ़ CG : अधीक्षकों की लापरवाही, बालक छात्रावास में होस्टल इंचार्ज शराब पीकर...

CG : अधीक्षकों की लापरवाही, बालक छात्रावास में होस्टल इंचार्ज शराब पीकर आया…

20

बलरामपुर। जिले के छात्रावासों और आश्रमों में अधीक्षकों की लापरवाही नहीं थम रही है। लगातार हो रहे हादसों और घटनाओं के बाद भी बलरामपुर जिले के छात्रावास और आश्रम में अधीक्षकों की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। रात में अधीक्षक आश्रम और हॉस्टल में रुकते नहीं हैं और उन पर शराब व मुर्गा पार्टी करने का भी आरोप लगा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बीती रात ऐसे ही हॉस्टल का निरीक्षण किया जहां यह लापरवाही पाई गई।

जिला मुख्यालय में कलेक्टर निवास से महज़ 50 मीटर की दूरी पर संचालित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक रात में कभी भी हॉस्टल में नहीं रुकते हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर मौजूद प्यून और बच्चों ने बताया कि छात्रावास अधीक्षक रात में कभी भी हॉस्टल में नहीं रुकते हैं। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों ने बताया कि होस्टल इंचार्ज शराब पीकर छात्रावास में अक्सर आते हैं।

Previous articleIPS कैडर में शामिल होंगे MP के 5 अधिकारी, 15 नाम UPSC को भेजे गए
Next articleCG : भाई-बहन के ऊपर ­पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश