Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : बाइक भिड़ंत में एक की मौत वार्ड 14 में छाया...

राजनांदगांव : बाइक भिड़ंत में एक की मौत वार्ड 14 में छाया रहा मातम …

22

गंडई पंडरिया, तेज रफ्तार बाइक चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक को ठोकर मार कर मौंके से फरार हो गया। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथी को हल्की चोटें आई हैं। गंडई टिकरीपारा वार्ड 14 प्राचीन शिव मदिर वार्ड निवासी अंगेश्वर बघेल पिता बीशहत बघेल उम्र 28 वर्ष सोमवार को शाम 4 बजे अटल आवास कॉलोनी की ओर से अपने साथी 18 वर्षीय राजकुमार चतुर्वेदी के साथ में सवार होकर गंडई नगर की ओर आ रहा था ।
गंडई से अटल आवास जाने के मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने अंगेश्वर के बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।


वहीं अंगेश्वर और साथी राजकुमार बाइक से नीचे गिर गए। घटना में अंगेश्वर को गंभीर चोटें आई थी । उसे तत्काल डायल 112 में गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस दौरान डाक्टरों ने अंगेश्वर बघेल को मृत घोषित कर दिया । वहीं साथी राजकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक कबाड़ी दुकान में मजदूरी का कार्य करता था और उसके दो बच्चे है। जिसमे से 3 साल का लड़का है और दुधमुंही छोटी लड़की है।

Previous articleCG : लोक रंग पर्व 2025 : राजधानी रायपुर में 9 से 13 सितम्बर तक होगा आयोजन
Next articleभिलाई में भाजपा नेता अतुल पर्वत ने CM साय से की मुलाकात, जन्मदिन समारोह का दिया आमंत्रण