Home छत्तीसगढ़ CG : कोंडागांव से अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना…

CG : कोंडागांव से अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना…

28

राम लला दर्शन योजना से जिले के 51 श्रद्धालु हुए लाभान्वित

कोंडागांव । राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या धाम के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के इस दल को कोंडागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9:30 बजे हरी झंडी दिखाकर बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। श्रद्धालुओं का यह जत्था बस द्वारा राजनांदगांव तक की यात्रा करेगा, इसके पश्चात ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर अत्यंत उत्साहित और भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Previous articleराजनांदगांव : 20 साल के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला आरोपी फरार…
Next articleRajnandgaon : आत्मानंद अंग्रेजी.हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र संघ का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह