Home छत्तीसगढ़ CG : पटवारी को किया निलंबित…

CG : पटवारी को किया निलंबित…

34

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर अजगरबहार तहसील के पटवारी जितेंद्र कुमार भावे को निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बरपाली रखा गया है। पटवारी जितेंद्र भावे पहले पोड़ी उपरोड़ा तहसील के लाद में पदस्थ थे।

लेकिन शासकीय कार्यों को समय पर पूरा नहीं करते हुए लापरवाही बरत रहे थे। इस मामले में एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा ने जांच के बाद प्रतिवेदन दिया था। जिसके आधार पर कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि पटवारी अपने मुख्यालय में नहीं रहते थे। नई पदस्थापना स्थल पर भी उनको नहीं देखा गया। जिसकी वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा था।

Previous articleCG : बेबीलॉन टावर में अग्नि दुर्घटना : रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल जाबांज युवाओं को कलेक्टर-एसएसपी ने किया सम्मानित…
Next articleव्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में हुए गड़बड़ी की होगी पुलिस से जांच- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव