Home छत्तीसगढ़ रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने धमतरी में माँ विंध्यवासिनी...

रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने धमतरी में माँ विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

18

रायपुर

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज धमतरी प्रवास के दौरान प्रसिद्ध माँ विंध्यवासिनी (बिलाई माता) मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री बनने के बाद उनका यह धमतरी का पहला दौरा रहा।

मंदिर पहुँचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, प्रकाश बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यादव ने इस अवसर पर माँ विंध्यवासिनी से उन्होंने छत्तीसगढ़ की शांति, प्रगति और जनकल्याण की प्रार्थना की है।

Previous articleअम्बिकापुर : ढोल ग्यारस पर 3 सितंबर को रहेगा मांस-मछली विक्रय पर प्रतिबंध
Next articleमंत्री देवांगन ने दिए बड़े निर्देश: प्रदेश का पहला प्लास्टिक पार्क दो महीने में पूरा, चार स्मार्ट इंडस्ट्री एरिया जल्द शुरू