Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल में सोलो डांस का आयोजन हुआ

राजनांदगांव : नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल में सोलो डांस का आयोजन हुआ

26

राजनांदगांव| स्थानीय बल्देवबाग स्थित नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल का ‘सोलो डांस’ का आयोजन नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल-बोरी में 31 अगस्त को किया गया। इसमें कक्षा- पहली से पांचवीं के बच्चों ने अपना परफार्मेंस दिया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक डांस की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें नए व पुराने सुप्रसिद्ध गीतों के साथ देशभक्ति एवं भजन गीतों की धुन पर आकर्षित डांस करते हुए बच्चों ने उपस्थित पालकों, दर्शकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में कक्षावार छात्रों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रहे छात्र-छात्राओं का चयन निर्णायकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संचालक इंजी.नीरज बाजपेयी, डायरेक्टर सोनल बाजपेयी, रेणु बाजपेयी, पुष्पा बाजपेयी, कुंतल बाजपेयी व एकता गांधी, आरती पिल्लई, वैशाली सिंग, स्नेहा तिवारी, मधुजा शास्त्री सहित सभी स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

Previous articleCG : ग्राम पंचायत मेरो की उचित मूल्य दुकान हेतु समितियों से आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 11 सितम्बर तक
Next articleCG : कुसमी नहर विस्तार कार्य हेतु करीब 76 लाख रुपये स्वीकृत