Home छत्तीसगढ़ CG : 14 वर्षीय बालक खेलते खेलते नाले में डुबा…

CG : 14 वर्षीय बालक खेलते खेलते नाले में डुबा…

27
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

रायगढ़। जिले में एक 14 वर्षीय किशोर खेलते समय नाले में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अगली सुबह उसका शव पानी से बरामद किया गया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पाराघाटी निवासी सूरज गोड़ रविवार को अपने 3-4 दोस्तों के साथ भेरारी नाला के पास खेलने गया था।

खेलते समय अचानक वह नाले के गहरे पानी में डूब गया। सूरज के डूबने की खबर उसके दोस्तों ने तुरंत परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। जब किशोर का कोई सुराग नहीं मिला, तो गोताखोरों की मदद ली गई। जिला सेनानी की डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (DDRF) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कई घंटों की तलाशी के बाद सोमवार को सूरज का शव नाले से बरामद कर लिया गया।

Previous articleएमसीबी : ‘दीदी के गोठ’ से गूँजी महिलाओं की सफलता की कहानियाँ, जिलेभर में उत्साहपूर्वक हुआ प्रसारण
Next articleबातचीत करना पड़ा महंगा! सहायक शिक्षिका ने डंडों से पीटीं छात्राएँ, कार्रवाई हुई शुरू