Home छत्तीसगढ़ CG : केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र “समर्थ” तथा खेलो...

CG : केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र “समर्थ” तथा खेलो इंडिया तीरंदाजी लघु केन्द्र का किया अवलोकन

34
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

बीजापुर, अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अन्बलगन पी ने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र  “समर्थ”  बीजापुर का अवलोकन कर दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया जिसमें विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों को उनके दिव्यांगता के आधार पर दी जाने वाली सुविधा फिजियोथेपी, खेल-कुद, शिक्षा, भोजन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सुंदर एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जिस पर केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अन्बलगन पी ने बच्चों के प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुऐ फल एवं चाकलेट वितरण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया तीरंदाजी, लघु केन्द्र पहुंचकर तीरंदाजी के तीनों विधा इंडियन रिकर्व कंपाउंड की जानकारी ली तथा स्वयं तीरंदाजी किया। इस अवसर पर उपस्थित पदक प्राप्त खिलाड़ियों रोहित कोरसा, बीजू कुरसम, अजय कुड़ियम, सरीता तेलम, अंकिता, विकेश, अंजन, हंसिनि को शुभकामनाएं दी। तीरंदाजी के क्षेत्र में बीजापुर के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुऐ और भी पदक लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चैबे तथा प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल उपस्थित थे।

Previous articleCG : प्रभारी सचिव डाॅ. सारांश मित्तर ने फुंडरी निर्माणधीन उच्च स्तरीय पुल का किया निरीक्षण
Next articleमोहन भागवत का आज बिलासपुर दौरा, काशीनाथ स्मारिका का होगा विमोचन