Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : जिले में बालिका सुरक्षा माह का हो रहा आयोजन

राजनांदगांव : जिले में बालिका सुरक्षा माह का हो रहा आयोजन

30
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव । बालिकाओं की सर्वोत्तम सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान की आवश्यकता को देखते हुए 14 अगस्त से 15 सितम्बर 2025 तक बालिका सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत बालिकाओं के सुरक्षा के मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाना, संवाद करना और समन्वित प्रयासों को प्रोत्साहित कर सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले, वार्ड, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बालिका सुरक्षा माह अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, स्वास्थ्य, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग एवं सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाईन, बाल देखरेख संस्था द्वारा स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, छात्रावास, सखी वन स्टॉप सेन्टर, बाल देखरेख संस्था में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, वाद-संवाद, चर्चा, वाद-विवाद, नाट्य प्रस्तुति, रैलियां सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 5482.8 मिमी वर्षा दर्ज

Previous articleराजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 5482.8 मिमी वर्षा दर्ज
Next articleअब अस्पतालों में नहीं मिलेगा कैशलेस इलाज, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम