Home छत्तीसगढ़ CG : आर्मी की पत्नी ने कि आत्महत्या…

CG : आर्मी की पत्नी ने कि आत्महत्या…

43

दुर्ग. आर्मी की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम प्रीति सिंह है.

महिला के पति मुकेश सिंह आर्मी में पदस्थ हैं. मृतका के कमरे का दरवाजा सास, ससुर ने काफी देर तक खटखटाया, नहीं खोलने पर पुलिस की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा महिला फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. घटना स्थल से कोई सुसाइडल नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Previous articleCG : जनता का बढ़ा भरोसा : इंडिया टुडे–MOTN सर्वे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% जनता का विश्वास, बड़े राज्यों में दूसरा स्थान
Next articleराज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्य सचिव अनुराग जैन ने की सौजन्य भेंट