राजनांदगांव, मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जाने की तैयारी कर रहे तस्कर को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 मवेशी बरामद किया गया है। जिसे आरोपी एक पिकअप वाहन में भरकर महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी में था। लालबाग पुलिस ने बताया कि ग्राम मरेठा नवागांव में 9 मवेशियों को पिकअप वाहन में भरने की सूचना मिली।
जिसे गांव के कुछ गौ रक्षकों ने घेरकर रखा था। सूचना के बाद लालबाग पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। जहां से आरोपी मोहम्मद साकिब शेख को हिरासत में लिया गया। आरोपी नागपुर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को नागपुर ले जाने की तैयारी में होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।






