Home छत्तीसगढ़ CG : आज्ञात युवक का शव मिला

CG : आज्ञात युवक का शव मिला

31
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

कोरबा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। पिकनिक स्पॉट पर आए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच आंकी गई है। घटनास्थल पर न तो कोई बाइक मिली और न ही अन्य कोई वाहन मिलाए जिससे मृतक की पहचान की जा सके। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

सीएसपी भूषण एक्का के अनुसारए युवक की पहचान के लिए वॉट्सऐप ग्रुप पर सूचना भेजी गई है। साथ ही आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। अंधेरा होने के कारण पुलिस को कार्रवाई में कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleलंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य
Next article96 घंटे में तैयार होगा स्ट्रांग सिस्टम, IMD ने 14 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी