Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 12679 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का किया...

राजनांदगांव : शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 12679 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का किया गया भुगतान

30
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

– 67 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति भुगतान बैंक खाता इनएक्टिव होने एवं आधार सीडिंग नहीं होने के कारण लंबित


राजनांदगांव। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा 12वीं से उच्चतर महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत किया गया।

इसके तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के 3248 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत किया गया। जिसमें से 3204 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान हो गया है एवं 44 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति भुगतान लंबित हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के 1617 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत किया गया। जिसमें से 1611 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान हो गया एवं 6 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति लंबित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 7881 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत किया गया।

जिसमें से 7864 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान हो गया है तथा 17 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति भुगतान लंबित हैं। इस प्रकार कुल 12746 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति स्वीकृत किया गया। जिसमें 12679 विद्यार्थियों का भुगतान हो गया तथा 67 विद्यार्थियों का बैंक खाता इनएक्टिव होने के कारण एवं बैंक खाते का आधार सीडिंग नहीं होने के कारण लंबित हैं। लंबित भुगतान के संबंध में संबंधित संस्थाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 67 लंबित छात्रवृत्ति भुगतान वाले विद्यार्थियों के भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए महापौर एवं कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Previous articleराजनांदगांव : उल्लास और खुशी के माहौल में आजादी के उत्सव को मनाने के लिए महापौर एवं कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next articleराजनांदगांव : आंगनबाड़ी केन्द्रों में तिरंगा भोजन के महत्व के साथ, राष्ट्र ध्वज तिरंगे के महत्व को बताया गया