Home छत्तीसगढ़ CG : कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के कार्य के लिए 11.97...

CG : कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के कार्य के लिए 11.97 करोड़ रूपए स्वीकृत…

63
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर की कोसारटेडा मध्यम सिंचाई जलाशय परियोजना के मुख्य नहर में फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ 97 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर उद्वहन सिंचाई के माध्यम से खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए कुल 885 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Previous articleCG : फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को मिली 11 करोड़ 97 लाख की स्वीकृति…
Next articleCG : स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा एवं स्वच्छता दौड़ 14 अगस्त को मिनी स्टेड़ियम महासमुन्द में…