Home छत्तीसगढ़ CG : लापता युवक की लाश मिली…

CG : लापता युवक की लाश मिली…

23

रायपुर, आरंग में एक युवक की लाश मिली है। मंगलवार ;12 अगस्तद्ध की सुबह आरंग.राटाकाट रोड पर शराब दुकान जाने वाले नाले के पास झाड़ियों के बीच मिला शव गिरिजा शंकर धीवर ;35द्ध का है जो ग्राम भोथली का रहने वाला है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसारए मृतक रात से गायब था। जिसकी तलाश की जा रही थी। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैंए जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने झाड़ियों में लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि वारदात रात में हुई होगी और बदमाशों ने शव को छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया।


घटना की खबर मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में हत्या के सभी एंगल पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल पर रायपुर एसएसपी सहित आला अधिकारी रवाना हुए है।

Previous articleCG : केलो नदी का होगा सौंदर्यीकरण – रायगढ़ में नवापाली एनीकट निर्माण हेतु मिली 11 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…
Next articleCG : फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को मिली 11 करोड़ 97 लाख की स्वीकृति…