Home छत्तीसगढ़ बस्तर के गंगालूर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बस्तर के गंगालूर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

35

बीजापुर

जिले के गंगालूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत निकली डीआरजी की टीम की मंगलवार की सुबह से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है। सोमवार को शुरू हुए इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

इस मुठभेड़ में दो डीआरजी  के जवानों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल जवान पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु रायपुर रेफर किया गया है।
 
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों का अभियान क्षेत्र में अब भी जारी है। मुठभेड़ के समापन के पश्चात पूरे घटनाक्रम का विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा।

Previous articleबच्चों के भविष्य के लिए बड़ी पहल: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में टीचर्स की संख्या बढ़ी
Next articleपाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, बीकानेर में ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त