Home छत्तीसगढ़ CG : रामानुजगंज में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले...

CG : रामानुजगंज में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले मंत्री नेताम…

84

रायपुर । किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर लंबे समय से मांग की जा रही है। 

मंत्री नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने मंत्री नेताम के प्रस्ताव पर रामानुजगंज में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वसन दिया। 

Previous articleस्कूल या संघर्ष? बारिश में शिक्षा के लिए जूझते नन्हे भविष्य
Next articleयुवती के साथ होटल में मिला मौलाना, बहन बताने का किया दावा लेकिन तस्वीरों ने सच बताया