राजनांदगांव/तुमड़ीबोड़ | ग्राम के एक 12 वर्ष के स्कूली छात्र तुषार साहू ने शनिवार को रक्षाबंधन के दिन दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर के रूम में फांसी लगा ली । 7वीं कक्षा के छात्र तुषार साहू ने रूम के मियार में कोई कपड़ेनुमा गुथी हुई मजबूत रस्सी को अपने गले में लगाकर फांसी लगा ली। रक्षाबंधन में तुषार की मां पास के गांव बोदेला अपने भाई के घर राखी बांधने गई थी। घर में उनकी नानी थी, इस घटना की भनक नानी को भी नहीं लगी। तुषार के पापा का ओडिशा के पास एक सड़क हादसे में लगभग दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। मौके पर तुमड़ीबोड़ पुलिस की टीम मौजूद रही और फॉरेंसिक एक्सपर्ट आने के बाद पंचनामा कर शव को शाम 5 बजे पोस्टमार्टम के लिए पेंड्री स्थित चिकित्सालय ले जाया गया।







