राजनांदगांव | रक्षाबंधन के दिन शनिवार को सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र के रेंगाकठेरा गांव के पास तेज रतार दो बाइक के बीच भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। घटना में एक बाइक में सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हैं। वहीं दूसरे बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा इस बाइक में सवार तीन लोग भी घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री में भर्ती कराया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस के अनुसार सुरगी चौकी क्षेत्र के बेलटिकरी निवासी 35 वर्षीय इन्द्रदेव गोड़ पिता मलखान गोड़ दो साथियों के साथ बाइक में सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर बुंदेलीकला गांव आया था। वापस लौटते समय डिलापहरी व रेंगाकठेरा गांव के बीच रास्ते में विपरित दिशा से आ रहे बाइक चालक ने इन्द्रदेव गोड़ की बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दी।
दूसरे बाइक चालक की स्थिति भी गंभीर
घटना में इन्द्रदेव अपने दो साथियों के साथ बाइक सहित नीचे गिर गया। वहीं दूसरा बाइक चालक भी नीचे गिर गया। घटना में चारों को गंभीर चोटें आई हैं। सिर पर अधिक चोटें आने से इन्द्रदेव गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं उसके दो साथियों व दूसरे बाइक चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दूसरे बाइक चालक की स्थिति गंभीर होने से उसे रायपुर रेफर किया गया है। घायलों में सोवन पिता सालिक पटेल उम्र 13 वर्ष निवासी बरबसपुर, धनेश पिता सहदेव उम्र 12 वर्ष निवासी केरेगांव, लोमन निवासी सुरेंगांव, हरीश उइके निवासी भेजराटोला, तुलाराम पटेल निवासी मटिया शामिल है। वहीं अन्य दो युवको का नाम अज्ञात हैं।







