Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : सफेमा कोर्ट मुबंई ने शहर के गांजा तस्कर की करीब...

राजनांदगांव : सफेमा कोर्ट मुबंई ने शहर के गांजा तस्कर की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्ती व फ्रीज की

30

राजनांदगांव | कोतवाली पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी पुखराज सिंह चंदेल द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीदी-बिक्त्रस्ी कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पुखराज चंदेल की पारिवारिक पृष्ठभूमि व बैंक खातों का डिटेल, चल-अचल संपत्ति की जानकारी, आरटीआई फाइल करने संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

गांजा तस्करी व बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते सफेमा कोर्ट मुबंई ने शहर के गांजा तस्कर की जमीन, मकान, वाहन, बैंक खाता में जमा राशि व नकदी रकम व जेवर सहित करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्ती व फ्रीज करने की कार्रवाई की है।

जांच में पुखराज एवं उनके परिवार की संपत्ति आरटीआई फाइल करने से तुलनात्मक दृष्टिकोण से अध्ययन किया। संपत्ति पुखराज व उनके परिवार की निकाली। वह तुलनात्मक रूप से कई गुना अधिक पाई गई है। जांच में पता चला कि आरोपी पुखराज ने गांजा बिक्त्रस्ी की रकम से अपने व परिवार के नाम पर ग्राम बहेराभाठा, जुरलाखुर्द, सुकुलदैहान में जमीन की खरीदी की गई है। इसके अलावा गांजा की अवैध कमाई से जमीन के अलावा दो पहिया व चार पहिया वाहन, जेवरात व विभिन्न बैंकों में बड़ी राशि जमा करने का खुलासा हुआ। पुलिस गांजा बिक्त्रस्ी से अवैध कमाई किए आरोपी पुखराज चंदेल के 4 करोड़ की संपत्ति जब्त कर फ्रीज करने की कार्रवाई की है।

Previous articleCG : कालोनी में चाकू लहरा कर चलने वाला आरोपी गिरफ्तार…
Next articleCG : शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अगली बैठक 8 अगस्त को