Home छत्तीसगढ़ CG : जिले में अब तक 670.1 मि.मी. बारिश दर्ज…

CG : जिले में अब तक 670.1 मि.मी. बारिश दर्ज…

56

बिलासपुर । बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक   670.1 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 507.5 मि.मी. से 162.6 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 799.3 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 546.2 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है।

इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 798.1 मि.मी., बिल्हा तहसील में 653.5 मि.मी., मस्तूरी में 660.5 मि.मी.,तखतपुर में 727.4 मि.मी., सीपत में 640.1 मि.मी., बोदरी में 609.9 मि.मी., बेलतरा में 568 मि.मी., रतनपुर में 669.1 मि.मी., सकरी में 720.2 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 648.4 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।

Previous articleCG : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.
Next articleCG : युवक की रॉक गार्डन बोतल्दा में डूबने से मौत…