Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल निरीक्षण कर प्रतिमा देख आयुक्त ने...

राजनांदगांव : गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल निरीक्षण कर प्रतिमा देख आयुक्त ने प्लास्टर आफ पेरिस का उपयोग नही करने संबंधी मूर्तिकारों से ली जानकारी

67

राजनांदगांव । आगामी गणेश पर्व के लिए नगर निगम सीमाक्षेत्र मे बनने वाले गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निरीक्षण कर प्रतिमा देख मूर्तिकारो से गणेश प्रतिमा निर्माण के संबंध में जानकारी लेकर चर्चा किए।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने गणेश प्रतिमा निर्माण स्थलों मे जाकर मूर्तिकारों द्वारा बनाए जा रहे गणेश प्रतिमा का निरीक्षण कर मूर्तिकारों से गणेश निर्माण की जानकारी ली। उन्होने कहा कि, शासन निर्देशानुसार प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योकि प्लास्टर आफ पेरिस पानी में घुलता नहीं है और उससे नदी एवं तालाब का पानी प्रदुषित होता है। जिसे ध्यान में रखते हुये मिट्टी से ही गणेश प्रतिमा का निर्माण करना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 2-17-edited.jpg

मूर्तिकारों ने जानकारी दी कि, मूर्ति निर्माण के लिए प्लास्टर आफ पेरिस का उपयोग नही करते बल्कि काली मिट्टी अथवा कछारी मिट्टी का उपयोग किया जाता है, तालाब के किनारे से मिट्टी लाकर पैरा मिलाकर मूर्ति का निर्माण करते है। आयुक्त ने कहा कि, बडी-छोटी किसी भी प्रकार की प्रतिमा में प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग न करें, उपयोग करते पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने निगम के स्वास्थ्य एवं नजूल अमला से भी कहा है कि वे सभी प्रतिमा निर्माण स्थल की सतत मानिटरिंग करे और प्लास्टर आफ पेरिस की गणेश प्रतिमा निर्माण या विक्रय करते पाये जाने पर जप्ती की कार्यवाही करे। उन्होंने शहर में गणेश प्रतिमा स्थापित होने वाले स्थलो का भी निरीक्षण कर प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार तथा यातायात बांधित न हो ऐसे स्थल पर पंण्डाल लगाने समझाईस देने कहा। निरीक्षण के दौरान प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित निगम का अमला उपस्थित था। 

Previous articleराजनांदगांव : गौसेवा, गौरक्षा के संदेश, गौमाता की झांकी के साथ निकलेगी अंतिम सोमवार कांवड़ यात्रा
Next articleSenior Citizens Card Benefits: सीनियर सिटीजन के लिए एक बड़ा कदम 1 अगस्त 2025 से 7 विशेष लाभ देने की घोषणा देखे खबर