Home छत्तीसगढ़ CG : खनिज विभाग की नवीन पोर्टल ’खनिज ऑनलाईन 2.0’ के सम्बन्ध...

CG : खनिज विभाग की नवीन पोर्टल ’खनिज ऑनलाईन 2.0’ के सम्बन्ध में दी गई जानकारी…

29

जगदलपुर,भौमिकी तथा खनिकर्म के संचालक के निर्देशानुसार कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा नवीन पोर्टल ’खनिज ऑनलाईन 2.0’ के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में खनिज अधिकारी शिखर चेरपा  के संयोजन से खनिज साधन विभाग अंतर्गत विभागीय क्रियाकलापों में दक्षता एवं पारदर्शिता लाने तथा कार्य में संलग्न हितग्राहियों के एस ऑफ डूइंग बिजनेस के उद्देश्य से प्रदेश में खान एवं खनिजों के समग्र प्रबंधन हेतु विभाग द्वारा जारी नवीन पोर्टल ’खनिज ऑनलाईन 2.0’ के सम्बन्ध में  जानकारी देने के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों के खनि रियायतधारियों, स्टेकहोल्डर्स को प्रोजेक्ट मैनेजर खनिज ऑनलाईन रूपरंजन द्वारा क्लस्टर प्रशिक्षण दिया गया।

    प्रशिक्षण में खनिज अधिकारी उ.ब.कांकेर सनत साहू, खनिज अधिकारी  बीजापुर, चिरंजीव कुमार, खनिज अधिकारी दंतेवाड़ा, सुकमा छबिलेश्वर मौर्य, खनिज अधिकारी नारायणपुर डालेश्वर यदु, खनिज निरीक्षक मिदुल गुहा, अश्वनी झाड़ी श्री सुबत साना सहित अन्य अधिकारी तथा बस्तर संभाग के स्टकेहोल्डर्स उपस्थित थे।

Previous articleCG : कौशल तिहार प्रतियोगिता के विजेताओं का कलेक्टर ने किया सम्मान…
Next articleCG : अग्निवीर प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र,