Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 16 लाख 98...

राजनांदगांव : जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 16 लाख 98 हजार रुपए की ठगी

23

राजनांदगांव | सोमनी पुलिस ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी पी. विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बालाजी ड्रीम सिटी टेडेसरा में प्लाट बेचने का झांसा देकर दो लोगों से यह रकम वसूली थी।

प्रार्थियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सांकरा स्थित बालाजी ड्रीम सिटी में प्लाट खरीदने के लिए उन्होंने पी. विजय कुमार से संपर्क किया। आरोपी ने रकबा 2256.28 वर्गफुट का सौदा 15 लाख 56 हजार 819 रुपए में तय किया। बयाना और अन्य खर्च के नाम पर आरोपी को 11 लाख 27 हजार रुपए दिए गए। इसके अलावा प्लाट नंबर 154 और 155 का सौदा 13 लाख 69 हजार 588 रुपए में हुआ। इन दोनों प्लाटों के लिए आरोपी को 5 लाख 71 हजार 100 रुपए दिए गए। आरोपी ने विक्रय पत्र और आम मुख्तयारनामा तैयार करवा लिया। दोनों दस्तावेजों पर खरीदारों से हस्ताक्षर करवा लिए।

सभी मूल दस्तावेज अपने पास रख लिए। रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीकरण का नाटक कर आम मुख्तयारनामा अपने नाम से बनवा लिया। इस तरह कुल 16 लाख 98 हजार 100 रुपए की ठगी की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पी. विजय कुमार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

Previous articleCG : बैकुण्ठपुर एसडीएम का आदेश, आवारा पशु छोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
Next articleCG : महापौर-सभापति के लिए टोयोटा गाड़ी तो अधिकारी के मारुति डिजायर,