रायपुर, अवैध रूप से शराब की बिक्री करते आरोपी विनोद निहाल गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चांदनी चौक पास निर्माणाधीन भवन में दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विनोद निहाल निवासी रायपुर का होना बताया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर विनोद निहाल द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विनोद निहाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 50 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन सीजी/04/एल यू/2074 जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 146/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक अजीत सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. खिलेश्वर सिंह राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, कलेश्वर कश्यप, राजकुमार देवांगन, विजय बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही। गिरफ्तार आरोपी- विनोद निहाल पिता गोपी निहाल उम्र 18 साल निवासी छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास बैरन बाजार थाना कोतवाली रायपुर।
