21 July 2025 Rashifal: आज दिन सोमवार को स्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, इन 7 राशि वालों की मनोकामनाएं महादेव की कृपा से होंगी पूरी इस शुभ योग में महादेव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह दिन विभिन्न राशियों के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। जहां मेष राशि वाले अपने मनचाहे जीवनसाथी के मिलने से प्रसन्न रहेंगे, वहीं वृषभ राशि वालों को वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि के जातकों की व्यावसायिक उन्नति होगी और कर्क राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। सिंह राशि वालों को कलह व हानि की संभावना है, जबकि कन्या राशि वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। तुला राशि के जातक अपनी संतान की उन्नति से खुश होंगे और वृश्चिक राशि के भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। धनु राशि वालों के लिए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, तो वहीं मकर राशि के प्रेम प्रसंग में टकराव की संभावना है। कुंभ राशि के लिए व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभदायक सिद्ध होंगी, जबकि मीन राशि वालों को बड़े निवेश में जोखिम न लेने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े: 17 July 2025 Rashifal: श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दिन…
मेष राशि Mesh Rashi
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
वृषभ राशि Vrishabh Rashi
नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
मिथुन राशि Mithun Rashi
परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।
कर्क राशि Cancer Horoscope
मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़े: 18 July 2025 Rashifal: अब 9 राशियों के लिए खुलेंगे सुख-समृद्धि…
सिंह राशि Leo Horoscope
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।
कन्या राशि का राशिफल Virgo Horoscope
जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला राशि का राशिफल Libra Horoscope
कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
कल का वृश्चिक राशिफल Horoscope Scorpio
आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।
धनु राशिफल Horoscope Dhanu Rashi
परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।
मकर राशि का राशिफल Horoscope Capricorn
व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।
कुंभ राशि का राशिफल Aquarius Horoscope
व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो लाभान्वित करेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
मीन राशि का राशिफल Pisces Horoscope
आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश करके जोखिम न लें।


