संस्कारधानी के सर्वांगीण विकास में डॉ रमन सिंह का योगदान स्वागतेय है – डॉ डी सी जैन
राजनांदगाँव। नगर के लोकप्रिय विधायक एवं स्पीकर तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना
के तहत नगर की विभिन्न योजनाओं के लिए 63 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा मुख्यमंत्री जी एवं डॉ रमन सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में समिति के अध्यक्ष डॉ डी सी जैन ने बताया है कि चाउंर वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध वर्तमान विधायक एवं स्पीकर डॉ रमन सिंह विगत 25 वर्षों से केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक एवं मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए राजनांदगाँव नगरीय एवं ज़िला के विभिन्न नगर एवं ग्रामों की विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया हैं जिसके अंतर्गत राजनांदगाँव के अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय, एस्ट्रोटरफ़, शिवनाथ नदी तट का विकास, उच्चस्तरीय पूल और तटबंध एवं घाट का निर्माण सम्मिलित हैं।
समिति की माँग पर डॉ रमन सिंह ने शिवनाथ मोहारा में लक्ष्मण झूला की योजना को बजट में सम्मिलित किया गया है। विगत 25 वर्षों में डॉ रमन सिंह ने जो कार्य कराये हैं उसकी पूरे क्षेत्र की जनता द्वारा सराहना की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ रमन सिंह जी अपने वर्तमान कार्यकाल में नगर की अनेक विकास योजनाओं को दर्शनीय स्वरूप प्रदान कर अपनी लोकप्रियता में चार चाँद लगायेंगे।
