Rajnandgaon: ओपीडी में जांच कराने पहुंचे वृद्ध की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य में सुधार के बाद तीन महिला मरीजों को कोविड वार्ड से किया गया डिस्चार्ज
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे एक वृद्ध को कोरोना पॉजिटिव के रूप में पहचान हुई है। कोरोना पॉजिटिव की पहचान होने पर जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। इसके पहले से ही अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती रही तीन कोरोना पॉजिटिव महिलाओं को उपचार पश्चात स्वास्थ्य में सुधार हो जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज एक अतिरिक्त कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
राजनांदगांव जिले में लगातार कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। राजनांदगांव जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के पाए जाने के बाद टेस्टिंग की प्रक्रिया भी बढ़ा दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से मिली जानकारी मुताबिक 37 से अधिक लोगों का कोरोना जांच भी किया गया है । आज एक और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है । मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहले से भर्ती रही कोरोना पॉजिटिव महिला मरीजों का उपचार किया जा रहा था। कोविड वार्ड में भर्ती रही कोरोना पॉजिटिव तीनों महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होने पर जांच उपरांत अस्पताल प्रबंधन द्वारा डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।






