Home छत्तीसगढ़ CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

30

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बड़गांव के मृतक कमलेश निषाद की पत्नी कमला के लिए तथा विकासखण्ड पिथौरा अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम बिजरापाली के मृतक बिसहत यादव की पत्नी सोनबाई यादव के लिए एवं ग्राम बरनाईदादर के मृतक विद्याधर यादव के पिता देवेन्द्र यादव के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Previous articleमनोनीत मुख्य न्यायाधिपति का राजभवन में हुआ आगमन
Next articleसदैव कार्य निष्ठा की शिक्षा और प्रेरणा मिली श्रद्धेय ब्रह्मानंद यादव जी से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव