Home छत्तीसगढ़ CG : वॉटरफॉल में डूबी युवती की लाश मिली…

CG : वॉटरफॉल में डूबी युवती की लाश मिली…

23

गरियाबंद | जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आई रायपुर की युवती महविश खान की डूबने से मौत हो गई। रविवार को रायपुर से आईं 5 युवतियां और 2 युवक गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे इसी दौरान 23 वर्षीय महविश खान पानी की तेज धारा में बह गई और लापता हो गई थी।

महविश रायपुर के राजा तालाब इलाके की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल, वन विभाग और की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार को करीब 24 घंटे के अथक प्रयास के बाद की टीम ने महविश का शव वाटरफॉल की गहराई में स्थित एक सुरंग से बरामद किया।

बताया जा रहा है कि वॉटरफॉल के भीतर दो बड़े सुरंगनुमा गड्ढे हैं जिनकी गहराई लगभग 30 से 40 फीट है। पानी की तीव्र धारा और दुर्गम स्थल के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। रेस्क्यू टीम को पहाड़ की करीब 80 मीटर ऊँचाई चढ़कर और उतरकर घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा।

Previous articleछत्तीसगढ़ विधानसभा में बिजली मूल्य वृद्धि पर चर्चा, सीएम साय के जवाब से विपक्ष ने जताई सहमति
Next articleCG: व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा केन्द्र में फ्रिस्किंग कार्य करने पुलिस कर्मियों की लगाई ड्यूटी