राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के गृह, जेल, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई । इस अवसर पर गृह मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के मीडिया प्रभारी भी उनके साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
गृह मंत्री श्री साहू ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में सभी कार्य अनवरत रूप से चल रहे हैं । लाक डाउन के दौरान कुछ विलंब हुआ है, लेकिन निर्माण कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे।
गृहमंत्री श्री साहू ने एक प्रश्न- राजनांदगांव व कवर्धा जिले में लगभग 1200 पेटी अवैध शराब पकड़ाई है। जिस पर राजनीति से जुड़े लोगों का नाम सामने आया है, पर कहा कि कोई भी आरोपी हो चाहे वह राजनीति से जुड़ा हुआ भी क्यों ना हो, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब सहित अन्य नशा अवैध बेचने वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि राजनांदगांव में हुए जुंबा डांस के संबंध में एसपी से जानकारी ली है इस प्रकार के आयोजन आगे नही किये जायेंगे।
