Home छत्तीसगढ़ कोरबा जिला CG : बिस्तर में चढ़ा करैत सांप, डसने से किशोरी की मौत,

CG : बिस्तर में चढ़ा करैत सांप, डसने से किशोरी की मौत,

20

कोरबा | जिले में करैत सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान रीना कुमारी यादव पिता कम्हन यादव के रूप में हुई है। जो कि 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के भाटिकुड़ा की है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात रीना अपनी दादी के साथ बिस्तर पर सो रही थी। अचानक वह चिल्लाते हुए उठी और रोने लगी। परिवार को लगा कि शायद किसी बरसाती कीड़े ने काट लिया है।

जब लाइट जलाई गई, तो बिस्तर पर करैत सांप दिखा। परिजन सांप को पकड़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि वह मिट्टी की दीवार में घुस गया। कुछ देर बाद रीना की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे फौरन जिला अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Previous articleVi Entry Level Plan: Vi का धमाकेदार ऑफर देख Jio-Airtel का हुआ सर दर्द 299 में दे डाला इतना सब
Next articleCG : पेंशन प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक मंगलवार को