राजनांदगांव / खैरागढ़| शिवा बुक एप के नाम से आनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का खैरागढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में 6 आरोपियों को नागपुर से गिरतार किया गया है। इस आनलाइन सटटा गेम में लोगो को राशि लगाने उकसाने वाले दो बडे़ पैनल के 6 आरोपियों को नागपुर और दुर्ग से गिरफतार किया गया है । इन आरोपियो के पास से लैपटाप, मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक, वाईफाई राऊटर, आधारकार्ड, पासपोर्ट सिमकार्ड, हिसाब-किताब रजिस्टर सहित साढ़े छह लाख रुपए से अधिक के सामान और ५० हजार नगदी जब्त की गई है। आरोपियो के खातो में 20 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। सट्टा एप दुर्ग के अंडा व नागपुर से संचालित हो रहे थे।
खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शिवा बुक ऑनलाइन सटटा एप के माध्यम से जिले के कई लोगो से लाखो की रकम लूटी जा रही थी। माह भर पहले छुईखदान थाने में एक आरोपी को आनलाइन सटटा मामले मे गिरतार किया गया था। पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले की जांच की गई। इस दौरान बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हो गया। आरोपियो के खातो में 20 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन भी मिला है।
पुलिस और साइबर टीम ने नागपुर में शिवा बुक ब्रांच का पता कर दबिश दी। आरोपी मोबाइल और लैपटाप पर आनलाइन एप से सटटा संचालित कर रहे थे। इस दौरान लेनदेन के लिए विभिन्न बैंक खातो एवं यूपीआई का उपयोग कर रहे थे । मौके पर आरोपी छत्रपाल पटेल, निकुंज पन्ना, समीर बड़ा धनंजय सिंह,चंद्रशेखर अहिरवार डूमेश श्रीवास को गिरतार कर उनके मकान से नगदी 50 हजार, बैंकखातो मे 2 लाख 87 हजार, मोबाइल फोन, लैपटाप, एटीएम, चेकबुक, 4 वाईफाई राऊटर, आधार, पासपोर्ट, सिमकार्ड सहित 6 लाख 62 हजार से अधिक का सामान जब्त किया गया। इसी तरह दुर्ग के ग्राम अंडा में तलाशी अभियान के तहत बैंक पासबुक, एटीएम सहित अन्य सामान जब्त किए गए।
एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद सटटा एप के दो ब्रांच को ध्वस्त किया गया है । आरोपियो के बैंक खातो को सीज किया गया है । पुलिस ने आनलाइन सट्टा चलाने वाले मुय आरोपियों में छत्रपाल पटेल 21 वर्ष निवासी पलांदुर डोगरगढ़, निकुंज पन्ना 24 वर्ष निवासी किलकिला बगीचा जशपुर,समीर बड़ा 34 वर्ष निवासी चिंगरीपारा सुपेला भिलाई, चंद्रशेखर अहिरवार 33 वर्ष निवासी शंकरनगर सुपेला भिलाई और डूमेश श्रीवास 21 वर्ष निवासी सुपेला भिलाई को गिरतार किया है । एक आरोपी अंडा दुर्ग निवासी वेदप्रकाश जोशी फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।







