Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : खाद, कीटनाशक, बीज विक्रय का निरीक्षण

राजनांदगांव : खाद, कीटनाशक, बीज विक्रय का निरीक्षण

32

राजनांदगांव उप संचालक कृषि ने खाद निरीक्षकों की टीम बनाकर औचक निरीक्षण शुरू कराया। जिले के निजी कृषि केन्द्रों में कीटनाशक और बीज विक्रय केन्द्रों की जांच की गई। कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जब्ती की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कृषि अफसरों की टीम जिले में लगातार निरीक्षण कर रही है।

शहर में कृष्णा काप केयर, भारत कृषि केन्द्र, कोठारी कृषि केन्द्र श्रीराम कृषि केन्द्र, नवीन एग्रोटेक, धीरज ट्रेडर्स, चतुर्वेदी कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया गया। विक्रेताओं को पंजी संधारण, श्रोत प्रमाण पत्र जोड़ने, एक्सपायरी कीटनाशक बेचने पर रोक लगाने निर्देश दिए गए। डोंगरगांव में सोनकर कृषि केन्द्र, श्रीराम कृषि केन्द्र, गुरूदेव फर्टिलाइजर, सिन्हा कृषि केन्द्र, शीतल कृषि केन्द्र की जांच में अनियमितता मिली। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

अफसरों ने जब्ती और सुपुर्दगी की कार्रवाई की: कुछ मामलों में जब्ती और सुपुर्दगी करने की कार्रवाई भी अफसरों ने की है। छुरिया और डोगरगढ़ ब्लॉक में भी खाद, बीज और कीटनाशक विक्रय केन्द्रों की जांच की गई। यहां भी नोटिस और जब्ती की कार्रवाई की गई। कृषि विभाग ने लाइसेंसधारी विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे खाद और उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का पालन कर व्यापार करें। किसानों को तय मूल्य में गुणवत्तायुक्त खाद विक्रय करेंगे।

Previous articleकौड़ियों के दाम में लॉन्च हुआ मोटरोला का 5G स्मार्टफोन प्रीमियम LOOK मे पावरफुल परफॉर्मेंस
Next articleमंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क विकास की सौगात