जशपुर, कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रभारी अधीक्षक, शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया ठाकुर दयाल सिंह को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्यवाही कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अमृत साय के सर्प दंश की सूचना उच्चाधिकारियों को विलंब से देने तथा आश्रम छात्रावास परिसर की देख-रेख करने में लापरवाही बरतने के मामले में की है। महिला सशक्तिकरण केंद्र एवं घरेलू हिंसा संरक्षण अधिकारी पद के लिए अंतिम पात्र सूची जारी, साक्षात्कार 14 और 15 जुलाई कोहिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (डीएचईडब्लू) के 08 पद एवं घरेलु हिंसा संरक्षण अधिकारी नवा बिहान के 01 पद के लिए दावा आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम पात्र सूची जिला प्रशासन के वेब साईटhttps://sakti.cg.gov.in/पर जारी की गई है |
इन पदों पर चयन हेतु दस्तावेज सत्यापन, लिखित/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार दिनांक 14 और 15 जुलाई 2025 को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय लवसरा रोड जेठा जिला सक्ती में सुबह 9 बजे से आयोजित है | पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सभी मूल प्रमाणपत्र, अनुभव के समर्थन में प्राप्त वेतन के प्रमाण स्वरूप बैंक स्टेटमेंट, पे स्लिप वाउचर , पास बुक की छायाप्रति मूल प्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा |







