11 July 2025 Rashifal: सावन के पहले दिन आप का राशिफल क्या संकेत दे रहा अवश्य देखे, इन राशि वालो मिल सकता है बड़ा धोका आपकी राशि मेष से मीन में से कोई है और जानना चाहते हैं कि आपकी आमदनी कैसी रहेगी, स्वास्थ्य जीवन कैसा रहेगा तो पढ़ें 11 जुलाई 2025 का राशिफल (Horoscope Today)
राशिफल मेष राशि Rashifal Mesh Rashi
दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा, दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें वर्ना परेशानी आ सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।
राशिफल वृषभ राशि Rashifal Vrishabh Rashi
सावन के पहले दिन लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद समाप्त होगा। मित्रों की सहायता से कार्य पूरे होंगे, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
राशिफल मिथुन राशि Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि के अनुसार सावन के पहले दिन मिथुन राशि वाले पारिवारिक मांगलिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। मांगलिक कार्यों में आ रही परेशानी दूर होगी, किसी से विवाद न करें। संतान से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
कर्क राशिफल Kark Rashi Ka Rashifal
सावन के पहले दिन 11 जुलाई को निजी जीवन में तनाव रहेगा, अज्ञात भय सताएगा। धन प्राप्ति के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।
सिंह राशि का राशिफल Singh Rashi ka Rashifal
सिंह राशि का राशिफल के अनुसार व्यापार में ध्यान दें वर्ना हानि संभव है। शारीरिक कष्ट रहेगा। यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कर्ज से मुक्ति मिलने में अभी समय है।
कन्या राशि का राशिफल Kanya Rashifal
शुक्रवार का राशिफल संकेत कर रहा है कि 11 जुलाई को कन्या राशि वाले सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मनमानी से हानि संभव है। व्यर्थ खर्च होगा। विवाद से क्लेश संभव है।
राशिफल तुला राशि Tula Rashifal
आप जिसे अपना मान रहे हैं, वही आप को धोखा देगा। संभल कर रहें। राजकीय कोप से हानि होगी, सावधान रहें। रूका हुआ धन मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी।
राशिफल वृश्चिक राशि Vrishchik Rashifal
व्यावसायिक नई योजना बनेगी, जो बहुत जल्द लागू होगी। कार्यप्रणाली में बदलाव संभव है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नए राजनेताओ से सम्बन्ध बनेगा पर आपके अपने आपको आगे बढ़ने से रोकेंगे।
धनु राशिफल Dhanu Rashi Ka Rashifal
आपकी मेहनत रंग लाएगा। आप यदि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और हर परिस्थिति में संयमित रहे तो आपको आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। बाहरी सहयोग मिलेगा। यात्रा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मकर राशिफल Rashifal Makar Rashi
सावन के पहले दिन का राशिफल संकेत करता है कि शुक्रवार को मकर राशि के लोगों को मानसिक क्लेश हो सकता है। इसके कारण स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। परिजनों का साथ न मिलने से क्रोधित होंगे। दुष्टजनों से दूर रहें, हानि पहुंचाएंगे। शरीर सुस्त रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशिफल Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशिफल कल का संकेत करता है कि आप में आत्मविश्वास की कमी है। संतान के कारण प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। नए लोगों से व्यवहार में सावधानी रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्र से भेट संभव है।
मीन राशिफल Meen Rashi
आजकल आप कुछ ज्यादा ही बोलने लग गए हैं, बोलने में जरा सावधानी रखें। विवादों को बढ़ावा न दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।



