Home छत्तीसगढ़ CG : सरस्वती नगर रेलवे फाटक के पास युवक की लाश मिली

CG : सरस्वती नगर रेलवे फाटक के पास युवक की लाश मिली

12

रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवक की लाश रेलवे फाटक के पास मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया।

सरस्वती नगर थाना प्रभारी नरेंद्र साहू ने बताया कि यह हादसा रेलवे फाटक के पास बिजली ऑफिस के नजदीक हुआ, जहां युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। स्थानीय रहवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर CM डॉ. यादव ने दी शुभकामनाएं
Next articleमानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 14 इंच हुई, जो सामान्य से 74% ज्यादा, 35 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट