Home छत्तीसगढ़ CG : लमती जलाशय के निर्माण कार्यों के लिए 242.77 करोड़ रूपए...

CG : लमती जलाशय के निर्माण कार्यों के लिए 242.77 करोड़ रूपए स्वीकृत

44

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के विकासखण्ड-खैरागढ़ की लमती फीडर जलाशय एवं उसकी नहरों के निर्माण कार्य के लिए 242 करोड़ 77 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने पर क्षेत्र में एक हजार 840 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Previous articleCIBIL Score Rule Update 2025: अब मात्र 15 दिन में बदल जाएगा आपका सिबिल स्कोर, RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम
Next articleवर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 वैश्विक संवाद और आतिथ्य का अभूतपूर्व अवसर : राज्यपाल