Home छत्तीसगढ़ CG : जिले में अब तक 274.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

CG : जिले में अब तक 274.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

27

सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 326.6 मिलीमीटर

आज 25.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद , महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 274.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 326.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 297.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 281.8 मिलीमीटर, बसना में 257.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 257.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 225.4 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई।

आज 08 जुलाई को 25.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 36.0 मिलीमीटर, महासमुंद में 32.0 मिलीमीटर, कोमाखान में 25.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 22.6 मिलीमीटर, बसना में 18.1 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 15.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Previous articleCG : पीडीएस के तहत माह जुलाई के लिए 816 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन
Next articleरीवा नर्सिंग छात्राओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, 80 छात्राओं ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप